मुख्यमंत्री पद की शपथ ली पुडुचेरी में एन रंगासामी ने

0

पुडुचेरी, 07 मई (हि.स.)। ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के प्रमुख एन.रंगासामी ने शुक्रवार को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। कार्यवाहक राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन ने एन रंगासामी को मुख्यमंत्री पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। रंगासामी ने चौथी बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है।

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2021 में एन रंगास्वामी की पार्टी एआईएनआरसी ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, जिसमें गठबंधन को बहुमत (16 सीटें) हासिल हुई। विधानसभा चुनाव में एआईएनआरसी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसे 10 सीटों पर जीत मिली, जबकि भाजपा को 6 सीटें मिली है। इस चुनाव में छह निर्दलीय उम्मीदवार भी जीते हैं। विपक्ष में द्रमुक को छह और कांग्रेस ने दो सीटों पर ही जीत दर्ज की है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *