ऑक्सीजन सिलेंडर का उत्पादन यूएई की भारतीय कंपनियों ने शुरू किया

0

अबूधाबी, 05 मई (हि.स.)। यूएई में भारतीय कंपनी की सहायक कंपनी ने सीएनजी सिलेंडर बनाने पर रोक लगा दी है और इसके बदले में ऑक्सीजन सिलेंडर का उत्पादन शुरू कर दिया है। भारत में कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए यह फेरबदल किया गया है।

ईकेसी इंटरनेशनल एफजेडसी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पुष्कर खुराना ने बताया कि इस संकट के समय में देश की मदद करना उनका कर्तव्य है। हम एक भारतीय सहायक कंपनी है और जैसे ही हमें ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के बारे में पता लगा तो हमने ऑक्सीजन सिलेंडर का उत्पादन शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि मार्च से वह गुजरात के पोर्ट मुंद्रा को अपने सिलेंडर की सप्लाई कर रहे हैं। हर एक कंटेनर में 350 सिलेंडर होते हैं और एक सिलेंडर की क्षमता 50 लीटर होती है। उन्होंने कहा कि हम भारत को जब तक जरूरत होगी, मदद करते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि भारत इस समय भयावह कोरोना की लहर का सामना कर रहा है और एक दिन में 3 लाख से अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *