05 मई इतिहास के पन्नों में

0

नेपोलियन का निधनः 05 मई 1821 को ऐतिहासिक रूप से विश्व के महान सेनापतियों में गिने जाने वाले नेपोलयन का 51 वर्ष की आयु में सेंट हेलेना में निधन हो गया। वह इतिहास के सबसे महान विजेताओं में गिना जाता है। फ्रांस की क्रांति में सेनापति रहे नेपोलियन कई वर्षों तक सम्राट रहा। वह यूरोप के कई अन्य क्षेत्रों का भी शासक रहा था। उसने फ्रांस में एक नयी विधि संहिता लागू की जिसे ‘नेपोलियन संहिता’ के नाम से जाना जाता है। नेपोलियन को चर्च का वर्चस्व तोड़कर यूरोप को विज्ञान और बहुसंस्कृतिवाद से जोड़ने के लिए भी जाना जाता है। हालांकि अति महत्वाकांक्षाओं का समुंदर उसे ले डूबा। युद्ध में जैसे-जैसे उसे सफलता मिलती गयी, उसकी बढ़ती महत्वाकांक्षाओं में वह विश्व राज्य का स्वप्न देखने लगा। इसी दौरान उसने रूस पर आक्रमण कर बड़ी भूल कर दी। रूस ने उसकी महाद्विपीय व्यवस्था को स्वीकार नहीं किया। रूस पर किए गए आक्रमण में नेपोलियन की सेना को भारी क्षति पहुंची। जबकि 1815 में वाटरलू के युद्ध में पराजय के बाद अंग्रेजों उसे एक सुदूर द्वीप सेंट हेलेना में बंदी बनाकर रखा। छह वर्षों बाद उसकी मृत्यु हो गयी। कहते हैं कि बंदी रहते हुए उसे संखिया (आर्सेनिक) का विष दिया गया था जिसके चलते उसकी मौत हुई।
अन्य अहम घटनाएंः
1479ः सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का जन्म।
1818ः महान विचारक और जाने-माने जर्मन अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का जन्म।

1916ः भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का जन्म।

1980ः लंदन स्थित ईरानी दूतावास को हमलावरों के कब्जे से मुक्त कराया गया। ब्रिटिश एसएएस कमाडों ने पांच ईरानी हमलावरों को मार गिराया और एक को गिरफ्तार कर लिया।
2006ः संगीत के जादूगर कहे जाने वाले संगीत निर्देशक नौशाद अली ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *