273 जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले चुनाव बाद बंगाल में

0

कोलकाता, 04 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में चुनाव बीतने के बाद तृणमूल की जीत के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले की शुरुआत हो गई थी। अभी तक राज्य भर में 11 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हुई है। चुनाव बाद बंगाल में 273 जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं।
प्रदेश भाजपा ने दावा किया है कि रविवार दोपहर के बाद से लेकर मंगलवार दोपहर तक राज्य भर में 273 जगहों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं। पार्टी ने दावा किया है कि यह सिर्फ एक छोटा आंकड़ा है। हकीकत इससे कई गुना ज्यादा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी बंगाल में हो रही हिंसा का संज्ञान लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ को फोन कर राज्य के हालात के बारे में जानकारी ली है। इसके अलावा हिंसा की घटनाओं पर उन्होंने चिंता व्यक्त की है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मंगलवार दोपहर बंगाल पहुंचे हैं और हिंसा में पीड़ित कार्यकर्ताओं के घर जाकर मुलाकात कर रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *