भारत समेत सात देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध इजराइल ने

0

यरुशलम, 02 मई (हि.स.)। विश्व का पहला देश इजराइल जिसने अपने देश में मास्क लगाने की पाबंदी समाप्त कर दिया है, लेकिन महामारी के प्रति सतर्क रहते हुए अपने नागरिकों को भारत समेत सात देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इजराइल ने कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी का हवाला देते हुए अपने नागरिकों के लिए यह सलाह जारी किया है। इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय और स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जारी संयुक्त बयान में कहा कि इजराइली नागरिकों को यूक्रेन, ब्राजील, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, मैक्सिको और तुर्की की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इजराइल के नागरिकों के लिए यह आदेश तीन मई से लागू होगा और 16 मई तक प्रभावी रहेगा। बहरहाल गैर इजराइली नागरिक इन देशों की यात्रा कर सकेंगे बशर्ते उनकी इन देशों में स्थायी रूप से रहने की योजना हो। यह आदेश उन लोगों पर लागू नहीं होगा जो विमान के इंतजार में इन देशों में से किसी में भी हवाईअड्डों पर 12 घंटे तक रुके हों।

इजराइली सरकार ने स्वास्थ्य और आंतरिक मामलों के मंत्री को अपील समिति का नेतृत्व करने और विशेष मामलों की समीक्षा करने के लिए प्रतिनिधि नियुक्त करने का भी अधिकार दिया है। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रस्ताव दिया है कि इन सातों देशों में से लौटने वाले व्यक्ति को दो हफ्तों के लिए अनिवार्य रूप से पृथक रखा जाए चाहे उन्हें कोविड-19 वैक्सीन क्यों न लग गया हो या वे इस महामारी से ठीक हो चुके हों। मंत्रालय ने कहा कि जो कोविड-19 जांच रिपोर्ट में दो बार संक्रमित न पाया गया हो उसे भी 10 दिन के लिए पृथक रहना होगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *