कोरोना से निधन राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक रेनोज जे थैयन का

0

ऋषिकेश, 23 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हाइड्रोलॉजी रुड़की के वरिष्ठ वैज्ञानिक रेनोज जे थैयन की कोरोना के चलते एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई।
एम्स के पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि देश के वरिष्ठ वैज्ञानिकों में शुमार रेनोज का इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था जिनकी गुरुवार को मौत हो गयी। कुछ दिनों पहले ही वे आपदा ग्रस्त इलाके चमोली से होकर आए थे। उनके संबंध में बताया जा रहा है कि गुड फ्राइडे के दौरान रुड़की में आयोजित एक पार्टी में उन्होंने अपने परिजनों के साथ शिरकत की थी। उसके बाद से वह बिमारी से त्रस्त थे। उनके परिवार के लोग भी बीमार पड़े हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
थैयन की तबियत खराब होने पर उनको एम्स ऋषिकेश शिफ्ट किया गया था। जहां आज उनकी मौत हो गयी है। इस घटना ने केवल एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ही नहीं बल्कि देश ने एक वैज्ञानिक भी खोया है। बताया जा रहा है कि एक अच्छे रिसर्चर और खासकर बादलों के फटने की संभावना और उनकी संवेदनशीलता का जो आकलन रिसर्च रिपोर्ट आई थी, उसमें थैयन का यूजीबी मे रोल अहम रहा था। जिसके संबंध में उनके द्वारा सरकार को अच्छी रिपोर्ट भी उपलब्ध हुई थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *