गिरी जीप पीपापुल से गंगा में , दो शव मिले, 14 से अधिक लापता

0

राहत एवं बचाव कार्य जारी



पटना/दानापुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी पटना से सटे दानापुर स्थित पीपापुल के पास शुक्रवार अलसुबह गंगा नदी में एक जीप गिरकर डूब गई। जीप में एक ही परिवार के 18 से 20 लोग सवार थे, जिसमें से दो के शव मिले हैं और दो लोग तैरकर बाहर निकल गए हैं। हालांकि, 14 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर बचाव कार्य कर रही है।

पुलिस के मुताबिक घटना दानापुर और दियारा के बीच गंगा नदी पर बने पीपापुल पर हुई। दियारा के ठूठीपुर गांव से एक जीप करीब 18 सवारियों को लेकर दानापुर आ रही थी। जीप जैसे ही पीपापुल पर गंगा के ठीक बीचों-बीच पहुंची तो अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा गिरी। इस वैन पर एक ही परिवार के के 18 से 20 लोगों के डूबने की आशंका है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस स्थानीय तैराकों की मदद से डूबे लोगों बाहर निकालने में जुट गई है। अभी तक दो लोगों की डेड बॉडी बरामद हुई है।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच है। टीम नदी में डूबे लोगों की तलाश कर रही है। नदी किनारे लोगों की भीड़ लग गई है। पुलिस के अनुसार दो लोग नदी में तैरकर अब तक बाहर निकल आए हैं, जबकि 14 से अधिक लोग अब तक गायब हैं। बताया गया है कि गाड़ी में बैठे लोग एक ही परिवार के थे और शादी से पहले तिलक के सिलसिले में दानापुर आ रहे थे। 26 अप्रैल को शादी थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *