कोरोना संकटः प्रधानमंत्री आज तीन उच्चस्तरीय बैठक करेंगे

0

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (हि.स.)। देश में कोरोना महामारी से बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तीन उच्चस्तरीय बैठक करने वाले हैं। इन बैठकों के जरिए प्रधानमंत्री महामारी से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा और हालात से निपटने की नई रणनीति तैयार करेंगे।
वर्तमान हालात के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की चुनावी यात्रा को पहले ही स्थगित कर दिया है। एक दिन पूर्व स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वे कोरोना महामारी को लेकर उच्चस्तरीय बैठक करने वाले हैं, इसलिए उन्होंने बंगाल की चुनावी यात्रा को स्थगित कर दिया है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह नौ बजे कोरोना की हालात पर समीक्षा बैठक करने वाले हैं।
इसके बाद 10 बजे कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करेंगे। तीसरी बैठक 12.30 बजे करेंगे, जिसमें वे देश के ऑक्सीजन उत्पादन करने वाली कंपनियों के साथ चर्चा करने वाले हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *