नदीम-श्रवण जोड़ी के श्रवण राठौर नहीं रहे, कोरोना ने ली जान

0

मुंबई, 23 अप्रैल (हि.स.)। हिन्दी सिनेमा में म्यूजिक डायरेक्ट की मशहूर जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण राठौर नहीं रहे। कोरोना वायरस की चपेट में आने से श्रवण की गुरुवार को मृत्यु हो गई। उनके निधन की पुष्टि डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अपने ट्वीट के जरिए की है।

कोरोना वायरस की दूसरी वेब में बॉलिवुड भी बुरी तरह प्रभावित है। श्रवण राठौर को दो दिन पहले गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा है- ‘बहुत बहुत दुखद, अभी पता चला कि महान संगीतकार श्रवण कोविड के चलते हमें छोड़कर चले गए हैं।’

आगे उन्होंने लिखा है कि वे मेरे बहुत खास दोस्त और साथी थे। हमने साथ में ‘महाराजा’ में साथ काम किया था और उन्होंने हमेशा बहुत अच्छा संगीत दिया। उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं। वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।’

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *