नई मिसेस वर्ल्ड मिसिस आयरलैंड केट शनाइडर बनी, कैरोलीन जूरी के किया क्विट

0

कोलंबो, 22 अप्रैल (हि.स.)। आयरलैंड की केट शनाइडर को नया मिसेस वर्ल्ड बनाया गया है। दरअसल वर्तमान मिसेस वर्ल्ड केट जूरी के क्विट करने के बाद इन्हे नया मिसेस वर्ल्ड चुना गया है।

दरअसल जूरी ने मिसेस श्रीलंका की विजेता के सिर से ताज छीनने का प्रयास किया था जिसके बाद उन्होंने अब मिसेस वर्ल्ड इंक को अपना इस्तीफा सौंपा है। जूरी के इस्तीफा देने के बाद फर्स्ट रनरअप केट शनाइडर को नई मिसेस शनाइडर वर्ल्ड चुना गया है। अब मिसेस वर्ल्ड की वेबसाइट पर शनाइडर की फोटो मिसेस वर्ल्ड के रूप में दिख रही है।

जूरी ने इस वर्ष की मिसेस श्रीलंका की खिताब विजेता पुष्पिका डी सिल्वा के सिर से ताज खीचने का प्रयास किया था और दावा किया था कि वह तलाखशुदा हैं इसलिए उन्हें यह ताज नहीं दिया जाना चाहिए। जूरी को इस मामले में जेल भी हुई लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News