चीन सीमा से कटा बर्फबारी से उत्तरकाशी का सड़क संर्पक

0

उत्तरकाशी, 21 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई। सीमांत जनपद उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार सुबह से लगातार बर्फबारी जारी है। निचले इलाकों में बारिश जारी है। बर्फबारी की वजह से भारत को चीन की सीमा से जोड़ने वाली भैरो-घाटी-नेलांग सड़क बंद हो गई है।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी हुई। गंगोत्री धाम में भारी बर्फबारी के चलते निर्माण प्रभावित हो रहे हैं। भैरो-घाटी-नेलांग सड़क बंद हो जाने से जिला मुख्यालय उत्तरकाशी का संपर्क चीन सीमा से कट गया है। रास्ते को खोलने के लिए बीआरओ की मशीनरी काम कर रही है। बीआरओ के अधिकारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सीमा को जोड़ने वाली सड़क को खोलने के प्रयास जारी हैं। भारी बर्फबारी के कारण कार्य करने में परेशानी हो रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी जारी है। हर्षिल घाटी में पिछली बर्फबारी के बाद ओलावृष्टि ने काश्तकारों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *