यूएन के सामाजिक व आर्थिक परिषद के तीन निकायों के लिए चुना गया भारत को

0

संयुक्त राष्ट्र, 21 अप्रैल (हि.स.)। भारत को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के तीन निकायों के लिए चुना गया है।

भारत को अपराध निरोधक और आपराधिक न्याय आयोग के लिए चुना गया है। 1 जनवरी 2022 से भारत का कार्यकाल शुरू होगा। यह कार्यकाल तीन साल तक रहेगा।

ऑस्ट्रिया, बहरीन, बेलारूस, बुल्गारिया, कनाडा, फ्रांस, घाना, लीबिया, पाकिस्तान, कतर, थाईलैंड, टोगो और अमेरिका को भी यूएन के निकाय द्वारा चुना गया, जबकि ब्राजील, डोमिनिकन गणराज्य, पैराग्वे, चिली, क्यूबा को गुप्त मतदान (सीक्रेट बैलट) द्वारा चुना गया।

1 जनवरी, 2022 से शुरू होने वाले तीन साल के कार्यकाल के लिए भारत को संयुक्त राष्ट्र इकाई के कार्यकारी बोर्ड के लिए लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए चुना गया था।

इसके साथ-साथ अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, कैमरून, कोलंबिया, डोमिनिकन गणराज्य, मिस्र, गाम्बिया, गुयाना, केन्या, मोनाको, पोलैंड, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड, तुर्कमेनिस्तान और यूक्रेन को भी संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल किया गया है।

फ्रांस, घाना, कोरिया गणराज्य, रूस और स्वीडन के साथ 1 जनवरी 2022 से शुरू होने वाले तीन साल के कार्यकाल के लिए भारत को विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्यकारी बोर्ड के लिए चुना गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *