59 साल की उम्र में निधन तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता विवेक का

0

तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता विवेक का शनिवार की सुबह चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया । वह 59 साल के थे। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। रिपोर्ट्स के अनुसार विवेक ने 15 अप्रैल को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी और उसके बाद उन्होंने फैंस से भी इसे लेने की अपील की थी। वैक्सीन लेने के ठीक एक दिन बार यानी 16 अप्रैल को विवेक को दिल का दौरा पड़ा। अचेत अवस्था में विवेक को आनन -फानन में चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन से मनोरंजन जगत के लोग सदमे है। फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिये श्रंद्धाजलि दे रहे हैं। ए आर रहमान, आर माधवन, विवेक ओबराय समेत मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने विवेक के निधन पर शोक व्यक्त किया हैं।
19 नवम्बर, 1961 को जन्मे विवेक का पूरा नाम विवेकानन्दनम है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाकर अपने शानदार अभिनय का भी लोहा मनवाया। हालांकि विवेक को उनके हास्य किरदारों के लिए ज्यादा पसंद किया गया। विवेक ने कई फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें  रन, पर्थिवान कनवु, अन्नियन, शिवाजी,वीआईपी 2 , विश्वासम , बिगली आदि शामिल हैं। विवेक का निधन तमिल फिल्म इंडस्ट्री की गहरी और अपूरणीय क्षति हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News