बड़ी संख्या में स्नान के लिए न आएं हरिद्वार कुम्भ में : स्वामी अवधेशानंद गिरि

0

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हरिद्वार कुम्भ को प्रतीकात्मक रखने की अपील के बाद जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने शनिवार को लोगों से सीमित संख्या में स्नान के लिए आने और कोविड-19 के नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
दरअसल उत्तराखंड सरकार की ओर से कुम्भ की अविध एक से 30 अप्रैल की गई है। लेकिन बढ़ते कोरोना के बाद इसे समय से पहले समाप्त करने की चर्चा चल रही थी। ऐसे में प्रधानमंत्री की अपील के बाद साफ हो गया है कि अब हरिद्वार को प्रतीकात्मक रूप से चलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने ट्विटर के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान का हम सम्मान करते हैं। जीवन की रक्षा महत पुण्य है। मेरा धर्म परायण जनता से आग्रह है कि कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए भारी संख्या में स्नान के लिए न आएं एवं नियमों का निर्वहन करें।”

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *