8 लोगों की मौत अमेरिका के इंडियानापोलिस शहर में गोलीबारी में

0

वॉशिंगटन, 16 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिका के इंडियानापोलिस शहर के फेडेक्स केंद्र में गुरुवार को हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता जिनी कुक दी।

जिनी कुक ने बताया कि शहर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास गोलाबारी हुई। माना जा रहा है कि हमलावर ने आत्महत्या कर ली है। इंडियाना राज्य पुलिस के सूचना अधिकारी सार्जेंट जॉन पेरिन ने के मुताबिक फेडेक्स  में काम करने वालों के परिजन घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।

इस दौरान वायरल लाइव वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और टेपिंग कर दी है। इससे पहले 22 मार्च को ग्रोसरी स्टोर में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई थी। उल्लेखनीय है कि हर साल अमेरिका में 40,000 से अधिक लोग गोलीबारी की घटनाओं में मारे जाते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐसी घटनाओं पर रोक के लिए छह उपायों की घोषणा की है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *