मास्क लगाने की अपील जूनियर बच्चन ने की फैंस से

0

देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिये जागरूकता फैलाते हुए फैंस से मास्क लगाने की अपील की है।अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उन्होंने मुंह पर मास्क लगाया हुआ है। साथ ही ब्लैक कलर का गॉगल्स भी पहना हुआ है। इस तस्वीर को साझा करते हुए जूनियर बच्चन ने लिखा-‘प्लीज, प्लीज, प्लीज आप अपना मास्क पहनकर रखिए !!! अगर  अपने लिए न सही, तो अपने परिवार, बड़ों, दोस्तों और प्रियजनों के बारे में सोचें।’
अभिषेक बच्चन के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। गौरतलब है देश में इन दिनों एक बार फिर से कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। बॉलीवुड के भी कई सितारे अब तक इसकी चपेट में आ चुके है। पिछले साल खुद अभिषेक बच्चन भी कोरोना वायरस महामारी का शिकार हुए थे। हालांकि उन्होंने जल्द ही यह जंग जीत ली। वहीं पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना महामारी देश में अपना विकराल रूप दिखा रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *