तीन ​मछुआरों के शव मिले ,​ सिंगापुर के जहाज ​से टकराई नाव

0

नौसेना के गोताखोरों ने अब तक दो ​​मछुआरों ​को ​सुरक्षित बचाया ​​ नौ ​मछुआरों​ की खोज के लिए तैनात किये गए विमान और जहाज



नई दिल्ली, 14 अप्रैल (हि.स.)​​​ ​कर्नाटक राज्य के दक्षिण कन्नड़ ज़िले में अरब सागर के मंगलोर इलाके में​​ ​​सिंगापुर के मर्चेंट जहाज ​से दुर्घटना के बाद नौ सेना ने लापता ​​​​​​​मछुआरों की खोज​ तेज कर दी गई है। ​​अब तक दो मछुआरों ​को ​सुरक्षित बचाया गया है जबकि तीन शव बरामद किए गए हैं। ​नौ मछुआरों​ की खोज के लिए नौसेना ​ने विमानों और जहाजों की तैनाती की है​​। ​​  ​​
 
भारतीय नौसेना ​के प्रवक्ता के अनुसार ​न्यू मंगलौर के 40 समुद्री मील पश्चिम में ​13 अप्रैल को 14 मछुआरों के साथ एक भारतीय मत्स्य पालन नाव ‘आईएफबी राबाह’ ने ​​सिंगापुर के मर्चेंट जहाज ‘एमवी एपीएल ले हैवर’ को ​​टक्कर मारी थी।​ इस दुर्घटना के बाद नाव में सवार सभी मछुआरे लापता हो गए थे​​ ​​इस पर गोवा से नौसेना के विमानों के साथ नौसेना ​के ​जहाजों टिल्लान्चांग और कल्पेनी को तटरक्षक जहाजों के ​साथ राहत कार्य बढ़ाने के लि​​ए क्षेत्र में तैनात किया गया​ इस बीच दो मछुआरों​ को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि अब तक तीन शव बरामद किए गए हैं। 
 
नौसेना ने ​​​​शेष नौ मछुआरों की तलाश जारी ​रखते हुए मंगलोर के तट पर समुद्र में खोज और बचाव प्रयासों में सहायता करने के लिए एक गश्ती पोत, आईएनएस सुभद्रा को करवार से रवाना किया जिसमें एक गोताखोरी दल शामिल था।​ यह जहाज ​आज सुबह घटनास्थल पर पहुंच​ गया है​​ दो विशेषज्ञ डाइविंग टीमों ने खोज का काम शुरू कर दिया है और समुद्र में समाई मछली पकड़ने वाली नाव का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News