शानदार टीजर जारी मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक ‘मेजर’ का

0

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू निर्मित फिल्म ‘मेजर’ काफी समय से चर्चा में है। फिल्म ‘मेजर’ 26/11 को मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक है। हिंदी और तेलुगु में बन रही इस फिल्म में अदिवी शेष मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के किरदार में हैं। लम्बे समय से सुर्खियों में बनी हुई इस फिल्म का हिंदी भाषी टीजर सोमवार  को बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने जारी कर दिया है।सलमान खान ने फिल्म के हिंदी टीजर को ट्विटर पर फैंस के साथ साझा किया है।
वहीं फिल्म के निर्माता महेश बाबू ने तेलुगु भाषा में फिल्म का टीजर जारी किया है और इसे सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा भी किया है ।
गौरतलब है फिल्म शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की जिंदगी के कई पहलुओं को दिखाया जायेगा। मेजर संदीप उन्नीकृष्णन मुंबई के ताज होटल में हुए 26/11 के आतंकी हमले में अपना फर्ज निभाते हुए शहीद हो गये थे। फिल्म में अदिवी शेष के अलावा शोभिता धूलिपाला और सई मांजरेकर अहम किरदारों में नजर आएंगी।  फिल्म  का निर्माण साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने किया है। शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित यह फिल्म इसी साल 2 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *