नक्सली गिरफ्तार चिलखारी नरसंघार में शामिल

0

गिरिडीह 12 अप्रैल ( हि. स. )।  गिरिडीह पुलिस ने झारखंड के सबसे बड़े नक्सली नरसंघार चिलखारी कांड में शामिल संगठन भाकपा माओवादी के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली कोल्हा यादव भेलवाघाटी थाना क्षेत्र में हुए उक्त नरसंहार का मुख्य आरोपित है। इस नरसंघार मैं पूर्व मुख्य मंत्री बाबूलाल मंराडी के पुत्र समेत 18 लोगो की मौत हुई थी।

कोल्हा यादव की तलाश पुलिस कई साल से कर रही थी। सूचना के आधार पर भेलवाघाटी पुलिस ने थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर रविवार देर शाम  चरकापत्थर गांव से नक्सली कोल्हा यादव को गिरफ्तार किया है।  थाना प्रभारी ने बताया कि चिलखारी नरसंहार की घटना में नामजद नक्सली कोल्हा यादव से पूछताछ की जा रही है। मालूम हो कि . 26 अक्टूबर 2007 को भाकपा माओवादियों ने झारखंड-बिहार की सीमा से सटे जिले के देवरी थाना क्षेत्र के चिलखरियोडीह मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नरसंहार को अंजाम दिया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *