12 अप्रैल: इतिहास के पन्नों में

0

देश -दुनिया की तारीख में 12 अप्रैल के नाम कुछ असाधारण घटनाएं दर्ज हैं, जिनमें से एक है मानव का अंतरिक्ष में प्रवेश। अंतरिक्ष यात्री यूरी गैगरीन ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा शुरू की थी। दूसरे, आज के दिन ही पोलियो के खात्मे के लिए वैक्सीन की खोज पूरी हुई। भारत की पहली डबल डेकर रेल बंबई के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे के लिए रवाना हुई।
यूरी गैगरीनः 12 अप्रैल 1961 को पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में यूरी गैगरीन ने अंतरिक्ष की अथाह दूरियां मापने के लिए अपने सफर की शुरुआत की। 27 साल की उम्र में अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए रूसी-सोवियत पायलट यूरी गैगरीन दुनिया के पहले इंसान हैं, जिन्होंने आउटर स्पेस में कदम रखकर इतिहास रच दिया। मेजर यूरी ने पृथ्वी की कक्षा में 108 मिनट तक चक्कर लगाया। यह वह क्षण था, जब किसी कल्पना से पार जाकर मानव का अंतरिक्ष प्रवेश संभव हो पाया। इसके साथ ही सोवियत संघ ने अंतरिक्ष में अपना वर्चस्व कायम रखा। मेजर यूरी ने बैंकनूर अंतरिक्ष केंद्र से वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी।
पोलियो की वैक्सीनः दुनियाभर में पोलियो का मुकाबला करने के लिए दो वैक्सीन का इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें से पहला है जोनास सॉल्क द्वारा विकसित वैक्सीन। 1952 में इसका पहला परीक्षण किया गया और 12 अप्रैल 1955 को सॉल्क ने इस वैक्सीन की घोषणा की। यह निष्क्रिय पोलियोवायरस की इंजेक्शन की खुराक होती है।
अन्य अहम घटनाएंः
1861- अमेरिका में गृहयुद्ध की शुरुआत। दक्षिण के 11 राज्यों ने जैफरसन डेविस की अगुवाई में अमेरिका से अलग परिसंघ बनाने की मांग के साथ संघर्ष शुरू किया।
1885- मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म।
1927- ब्रिटिश कैबिनेट में महिलाओं को मतदान के अधिकार का समर्थन।
1945- अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्ट का रहस्यमय परिस्थितियों में निधन।
1946- सीरिया पर फ्रांस का कब्जा खत्म हुआ।
1973- सूडान ने अपना संविधान बनाया।
1975- अमेरिका ने कंबोडिया में अपनी हार स्वीकारी। कंबोडिया के गृहयुद्ध में पांच साल के हस्तक्षेप के बाद अमेरिका ने खुद को इस संघर्ष से अलग किया।
1978- भारत की पहली डबल डेकर रेल बंबई के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे के लिए अपने पहले सफर के लिए रवाना हुई।
2007- पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइप लाइन पर भारत को मंजूरी दी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *