ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती राकांपा प्रमुख शरद पवार

0

मुंबई, 11 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार रविवार को पित्ताशय से संबंधित कुछ परेशानियों के चलते ब्रीचकैंडी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनके पित्ताशय का सोमवार को आपरेशन किया जाएगा। राकांपा प्रवक्ता एवं राज्य के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नवाब मलिक ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है। पवार के साथ उनकी सांसद बेटी सुप्रिया सुले भी अस्पताल में मौजूद हैं।
उल्लेखनीय है कि इसके पहले शरद पवार को पेट दर्द की वजह से 30 मार्च को ब्रीचकैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां 31 मार्च को उनके पित्ताशय (गाल ब्लैडर) का आपरेशन कर पथरी निकाला गया था। यह आपरेशन सफल रहा था। इसके बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया गया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *