मिथिलांचल सहित पूरे क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण दरभंगा एयरपोर्ट: मुख्यमंत्री

0

मुख्यमंत्री के समक्ष किया गया दरभंगा एयरपोर्ट के विकास से संबंधित प्रस्तुतिकरण



पटना, 10 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष शनिवार को दरभंगा एयरपोर्ट के विकास से संबंधित कार्ययोजना पेश की गयी।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट को विकसित करने के संबंध में जो भी जानकारी दी गयी है उसे लेकर एयरपोर्ट अथाॅरिटी, इंडियन एयरफोर्स से बात कर सहमति बना ले। दरभंगा एयरपोर्ट उत्तर बिहार सहित उस पूरे क्षेत्र के लिये बेहद महत्वपूर्ण है। हमने एयरपोर्ट को कई बार देखा है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से एयरपोर्ट की चहारदीवारी को भी ऊंचा करने की बात हमने कही है। विमानों की संख्या भी और बढ़ायी जाए, साथ ही एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हो। इससे अधिक से अधिक यात्री सुगमता से आवागमन कर सकेंगे।
बैठक में जल संसाधन मंत्री  संजय झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग  संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *