मृत मिला भारतीय दंपति अमेरिका में

0

वॉशिंगटन, 09 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय मूल के एक दंपति अमेरिका के नॉर्थ अर्लिंगटन स्थित अपने घर में मृत मिले। पारिवारिक सूत्रों के हवाले से शुक्रवार को यह जानकारी मिली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके नॉर्थ अर्लिंगटन स्थित घर पर उन पर चाकू से वार किए गए। ऐसा लगता है कि पति ने पत्नी पर चाकू से वार किए। दंपति की पहचान बालाजी भारत रुद्रवार (32) और पत्नी आरती बालाजी रुद्रवार (30) के रूप में हुई है। उनके शव नॉर्थ अर्लिंगटन के रिवरव्यू गार्डन्स परिसर स्थित उनके 21 गार्डन टेरेस अपार्टमेंट में मिले।

बालाजी रुद्रवार के पिता भारत रुद्रवार ने बताया कि पड़ोसियों ने उनकी पोती को रोते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव बरामद किए गए। दोनों शवों पर चाकुओं से वार होने की पुष्टि की गई है। हालांकि जांच में लगी टीम डॉक्टरों की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। भारत रुद्रवार को गुरुवार को पूरे मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि उनकी बहू सात महीने की गर्भवती थी।

बालाजी मूल रूप से महाराष्ट्र के बीड़ जिले के अंबाजोगई के रहनेवाले थे। आईटी प्रोफेशनल बालाजी रुद्रवार अगस्त 2015 में पत्नी के साथ अमेरिका गए थे। उनकी दिसम्बर 2014 में शादी हुई थी। वह भारतीय इंफोटेक कंपनी में काम करते थे और उनकी पत्नी घर संभालती थीं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *