09 अप्रैल-इतिहास के पन्नों में

0

हाल के वर्षों में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे अन्ना आंदोलन का 09 अप्रैल से गहरा नाता है। मांगें पूरी होने पर उन्होंने आज ही के दिन अनशन का समापन किया। यह महापंडित राहुल सांकृत्यायन और अभिनेत्री व सपा नेत्री जया बच्चन का जन्मदिन भी है। दुनिया भर की घटनाओं में इस तारीख के नाम एक अहम घटनाक्रम – इराक को तानाशाह सद्दाम हुसैन से मुक्ति की भी दर्ज है।
अन्ना का अनशनः सरकार द्वारा लोकपाल कानून बनाने की मांग मान लेने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से अखिल भारतीय स्तर पर चर्चा में आए अन्ना हजारे ने वर्ष 2011 में दिल्ली के रामलीला मैदान में 95 घंटे से जारी अपना अनशन ख़त्म कर दिया। अन्ना के इस भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम को पूरे देश में व्यापक जनसमर्थन मिला। इसी आंदोलन से निकले अन्ना के अहम सहयोगी अरविंद केजरीवाल व दूसरे अन्य नेताओं ने चुनावी राजनीति में उतरते हुए धमाकेदार प्रदर्शन से तमाम विरोधी पार्टियों को चारों खाने चित्त कर दिया। केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। इस लिहाज से भी अन्ना के आंदोलन का अपना महत्व है।
तानाशाह से मुक्तिः 2003 में आज ही की तारीख में इराक को लंबे समय बाद तानाशाह सद्दाम हुसैन से मुक्ति मिल गयी। बगदाद के फिरदौस चौक पर लगी सद्दाम की मूर्ति को जमींदोज कर लोगों ने अपने इरादे जाहिर किये।
अन्य अहम घटनाएंः
1860- पहली बार मनुष्य की आवाज रिकॉर्ड की गयी।
1893- हिंदी के प्रमुख साहित्यकारों में शुमार राहुल सांकृत्यायन का जन्म। उन्हें महापंडित की उपाधि दी जाती है। बौद्ध धर्म पर उनका शोध युगांतकारी माना जाता है।
1948- अभिनेत्री व सपा सांसद जया बच्चन का जन्म।
2002- बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भागीदारी की अनुमति मिली।
2005- प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला से शादी की।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *