6 आरोपी गिरफ्तार मोहमदपुर गोली कांड के

0

मधुबनी,7अप्रैल (हि.स.)। जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मोहमदपुर गांव के गोलीकांड के मुख्य आरोपी प्रवीण झा सहित 6 अपराधियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।मोहमदपुर में होली के दिन हुए आपसी वर्चस्व विवाद में 5 लोगों की मौत हो गई थी।इस आपसी विवाद हत्या के मामले में बेनीपट्टी थाना में 67/2021 दर्ज की गई थी।इस गोली कांड में पीड़ित परिवार की ओर से 35 नामजद अभियुक्त के खिलाफ बेनीपट्टी थाना में एफआईआर दर्ज किए गए थे।पुलिस प्रशासन  की दबिस पर 10 आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया गया था।इस कांड में बुधवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी प्रवीण झा सहित मुकदमा में नामजद 6 अपराधियों को छद्म रूप से गिरफ्तार कर लिया है।

गोलीकांडी का मुुख्य आरोपी प्रवीण झा के घर जप्ती – कुुर्की के बाद बुुुुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।अन्य अपराधियों में चंदन झा, भोला सिंह, कमलेश सिंह, मुकेश साफी सहित एक अन्य संरक्षण करता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपित अपराधियों की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस अधीक्षक डा सत्यप्रकाश ने की है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *