भव्य स्वागत मोहन भागवत का हरकी पैड़ी पर

0

हरिद्वार, 05 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत दो दिवसीय हरिद्वार प्रवास कार्यक्रम के आखिरी दिन सोमवार सुबह गंगा स्नान करने हरकी पैड़ी ब्रह्म कुंड पहुंचे। यहां गंगा सभा के पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर संघ प्रमुख का स्वागत किया।
सरसंघचालक भागवत ने गंगा स्नान के बाद हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी श्री गंगा सभा के तत्वावधान में मां गंगा का दुग्ध अभिषेक कर विधिवत वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा -अर्चना की। संघ प्रमुख भागवत ने इस मौके पर हरिद्वार कुंभ स्नान के निर्विघ्न सफल आयोजन और अखंड भारत की स्थापना की  मां गंगा से प्रार्थना की।
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इस मौके पर गंगा सभा के कार्यालय में अतिथि पुस्तिका पर गंगा स्नान एवं अपनी हरिद्वार यात्रा के पलों को दर्ज किया। उनके साथ प्रांत प्रचारक युद्धवीर, पदम, रोहिताश कुंवर, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष नितिन गौतम, जिला प्रचारक अमित शर्मा भी थे।
इससे पूर्व गंगा सभा ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को गंगाजल, प्रसाद, शाल एवं रुद्राक्ष की माला भेंट कर उनका सम्मान किया गया। स्वागत करने वालों में गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि, वीरेंद्र कौशिक, नितिन खेडे वाले, सचिन कौशिक, सौरभ सिखोला, उज्ज्वल पंडित, अविक्षित रमन आदि तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *