जैकी श्रॉफ उर्फ़ टोटो ने बढ़ाई केले की बिक्री

0

हिंदी फिल्म ‘हैलो चार्ली’ की बहुप्रतीक्षित रिलीज़ से पहले, अमेज़न प्राइम वीडियो ने एक अनोखे अंदाज में फ़िल्म का प्रचार-प्रसार किया है। नवीनतम वीडियो में, जैकी श्रॉफ, जो फिल्म में गोरिल्ला सूट में भागने का नाटक करते है, उन्होंने आपको केला खिलाने के लिए अपने भीतर के भिडू को जीवित कर लिया है।

अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा,”after the release of Toto’s video, banana sales spiked by 200%
#HelloCharlieOnPrime releases 9th April.
@excelmovies
@bindasbhidu”

इस विडियो को देखने के बाद इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस गोरिल्ला ने अकेले ही दर्शकों को फ़िल्म के प्रति जिज्ञासु कर दिया है।

“हैलो चार्ली” एक छोटे शहर से भोले-भाले युवक की कहानी है, जिसे मुंबई से दीव तक एक गोरिल्ला को ले जाने का काम सौंपा गया है और यह सफ़र रोमांच से भरपूर होने वाला है। अनोखे अंदाज में एक एडवेंचर कॉमेडी फिल्म, जिसमें गोरिल्ला का किरदार होगा, यह सभी के लिए एक ट्रीट होगी।

फ़िल्म में आदार जैन, जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित, राजपाल यादव और एलनाज़ नोरौज़ी ने अभिनय किया है। हैलो चार्ली का निर्देशन पंकज सारस्वत द्वारा किया गया है, जिसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है।

भारत में और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों व क्षेत्रों के प्राइम सदस्य ‘हैलो चार्ली’ की हिस्टेरिकल कहानी 9 अप्रैल, 2021 से देख सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *