कोरोना संक्रमित फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार

0

मुंबई, 04 अप्रैल (हि. स.)। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अक्षय कुमार ने खुद ट्विट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।
अक्षय कुमार ने रविवार को ट्विट करते हुए बताया कि उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया था। आज सुबह उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसलिए वह खुद अपने घर में ही एकांतवास में रहकर इलाज करवा रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपने संपर्क में आने वालों से तत्काल कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है। 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News