आईपीएल: गुरकीरत सिंह मान को टीम में किया शामिल केकेआर ने चोटिल रिंकू सिंह की जगह

0

नई दिल्ली, 04 अप्रैल (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण से पहले कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) ने चोटिल बल्लेबाज रिंकू सिंह की जगह गुरकीरत सिंह मान को टीम में शामिल किया है। रिंकू सिंह घुटने की चोट के कारण पूरे सत्र के लिए अनुपलब्ध रहेंगे।
बता दें कि 2017 में आईपीएल में पदार्पण करने वाले रिंकू ने कुल 11 आईपीएल मैच खेले हैं जबकि गुरकीरत ने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेला था। इसके बाद आरसीबी ने गुरकीरत को रिलीज कर दिया था। इसके बाद इस वर्ष फरवरी में हुए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी में केकेआर ने गुरकीरत को उनके आधारमूल्य 20 लाख रुपये में खरीदा था।
आईपीएल 2021 गुरकीरत का आठवां सीजन होगा। आईपीएल के 14वें सीजन में केकेआर अपने शुरुआती तीन मुकाबले चेन्‍नई में खेलेगी। इस सीजन में केकेआर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 11 अप्रैल अपने अभियान का आगाज करेगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *