मुख्तार एम्बुलेंस मामले में डॉ.अलका राय से पूछताछ जारी ,बाराबंकी की टीम पहुंची मऊ

0

आठ अप्रैल से पहले मुख्तार अंसारी की होगी बांदा जेल में वापसी, पंजाब सरकार ने भेजा पत्र



मऊ,  04अप्रैल (हि.स.)। विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब के मोहाली कोर्ट में पेशी के लिए ले जाने वाली एंबुलेंस प्रकरण में रविवार की सुबह बाराबंकी पुलिस व मऊ के शहर कोतवाल डॉ अलका राय के श्याम संजीवनी अस्पताल पहुंचकर पूछताछ में जुट गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस पूछताछ कर रही है।
 बताते चलें कि श्याम संजीवनी अस्पताल के संचालिका डॉ अलका राय भाजपा की पदाधिकारी भी है। वे गोरक्ष प्रांत की महिला मोर्चा की महामंत्री हैं।
 विगत दिनों जिस बुलेट प्रूफ एंबुलेंस से मुख्तार अंसारी पंजाब के रोपड़ जेल से मोहाली कोर्ट में पेश हुआ था, उस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन श्याम संजीवनी अस्पताल बाराबंकी के नाम से दर्ज है। डॉ अलका राय ने शुक्रवार को अपने अस्पताल पर प्रेस वार्ता कर सफाई दी थी कि वर्ष 2013 में विधायक निधि से अस्पताल को एंबुलेंस देने के लिए कुछ कागजों पर अस्पताल के डायरेक्टर व उनके भाई से विधायक मुख्तार के प्रतिनिधि मुजाहिद ने दस्तखत कराए थे।
 एक मीडिया को दिए बयान में डॉ अलका राय ने मुख्तार को सर पर छत मुहैया कराने की भी बात बताया था। अपने ही कई बयानों से डॉ अलका राय उलझती जा रही हैं। अब तो यह जांच का विषय है। जनपद वासियों की निगाहें श्याम संजीवनी अस्पताल पर टिकी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *