गोरखपुर :फरारों की गिरफ्तारी का प्रयास तेज, बृजेश सिंह मामले में दो गिरफ्तार

0

गोरखपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। गुलरिहा थाना क्षेत्र में देर रात हुई पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की हत्या के मामले में दो को गिरफ्तार किया गया। दो फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्दी ही इन फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिसिया दावे के मुताबिक परिजनों ने चार अभियुक्तों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। इनमें सुनील श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव एवं रामसमुझ शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और रामसमुझ और सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। शेष दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई है।
एसएसपी दिनेश कुमार पी.ने कहा है कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। दो गिरफ्तार कर लिए गए हैं। फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्दी ही उनकी भी गिरफ्तारी हो जाएगी।
बता दें कि उत्‍‍‍‍तर प्रदेश के गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के नरायनपुर के पूर्व प्रधान व भाजपा के सेक्टर प्रभारी बृजेश सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की रात गांव के बाहर गोली मारकर हत्‍या कर दी। घटना के वक्त वह गांव से अपने शहर वाले मकान पर लौट रहे थे। बृजेश सिंह इस बार पंचायत चुनाव में प्रधान पद के दावेदार थे। वे आज यानी शनिवार को पर्चा दाखिला की तैयारी कर रहे थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *