प्रियंका गांधी आइसोलेशन में,राबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव, , असम दौरा रद्द

0

नई दिल्ली, 02 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का असम दौरा रद्द हो गया है। प्रियंका ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर बताया कि वो बीते दिनों किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गई थी। जिसके कारण डॉक्टरों ने उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। जबकि, प्रियंका के पति राबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

प्रियंका ने कहा, “ हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।”

प्रियंका के पति राबर्ट वाड्रा की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस कारण उन्होंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। वाड्रा ने भी सोशल मीडिया के जरिए बताया कि परिवार में और किसी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव नही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *