अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली कोरोना की चपेट में आईं

0

टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री एवं इन दिनों स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले मशहूर धारावाहिक ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली कोरोना संक्रमित हो गई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिये बड़े ही मजेदार अंदाज में फैंस को दी है। रूपा गांगुली ने इस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा- ‘मां कोरोना देवी तू है कि नहीं। ये क्या हुआ, कैसे हुआ, कब हुआ। छोड़ो, ये ना पूछो। ये उस तरह का पॉजिटिव है जो मैं कभी नहीं चाहती थी।’ रुपाली गांगुली ने आगे लिखा-‘सभी लोग अपना ध्यान रखिए और सुरक्षित रहिए। मेरे परिवार और अनुपमा के परिवार पर हमेशा प्यार बरसाते रहिए। सभी सावधानियां रखने के बाद भी पता नहीं कहां से कैसे हो गया? मैंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। मैं अपने परिवार के सदस्यों और बाकी परिचितों से दूर हूँ। पूरे परिवार ने टेस्ट करवा लिया है और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। सभी को अपनी दुआओं में याद रखिएगा। शो की यूनिट का भी टेस्ट किया जा रहा है।’
रुपाली गांगुली के इस पोस्ट के बाद फैंस उनके और ‘अनुपमा’ के सभी सदस्यों की भी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। गौरतलब हैं हाल ही में इस धारावहिक के एक मुख्य किरदार पारस कलनावत (समर) भी कोरोना की चपेट में आये थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *