सीवेज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें गया जैसे बड़े शहरों में :मुख्यमंत्री

0

पटना, 01 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को गया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के प्रस्तुतीकरण के बाद नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि गया जैसे बड़े शहरों में सीवेज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर तेजी से काम करें।

उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरत को देखते हुए प्रति व्यक्ति 135 लीटर जलापूर्ति की योजना है। हर तक जल पहुंचे, भूजल का स्तर हमेशा बरकरार रहे और लोग जल का दुरूपयोग ना करें, इस बात को भी ध्यान में रखने की आवश्यकता है। बैठक में नीतीश ने गंगा जल योजना के तहत गंगा नदी के पानी को संग्रहित कर शुद्ध पेयजल के रूप में राजगीर, नालंदा, बोध गया और नवादा में पहुंचाने की बात कही।

गया में नाली एवं जल निकासी की प्रणाली पर आज मुख्यमंत्री आवास पर नीतीश की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने गया सीवरेज सिस्टम की वर्तमान स्थिति, प्रस्तावित सीवरेज योजना, पापुलेशन एंड सीवेज फ्लो क्वांटिटी आदि की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, जल संसाधन मंत्री संजय झा, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *