पीआइए लिखा गुब्बारा जम्मू के कानाचक्क में फिर मिला

0

जम्मू, 30 मार्च (हि.स.)। जम्मू जिले के सीमावर्ती इलाके कानाचक्क में एक बार फिर पुलिस ने पीआइए लिखा विमाननुमा गुब्बारा जब्त किया है।  गुब्बारे को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा था। इस तरह का गुब्बारा मिलने की  एक महीने में यह तीसरी घटना है। कठुआ जिले के हीरानगर के अंतर्गत गांव सोत्रा चक्क में 16 मार्च को  ऐसा गुब्बारा मिला था। उसके छह दिन पहले 10 मार्च को भी जम्मू के भलवाल इलाके में ऐसा ही एक और विमाननुमा गुब्बारा पुलिस ने जब्त किया था।
मंगलवार तड़के जम्मू जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ सटे गांव कानाचक्क के स्थानीय लोगों ने एक विमाननुमा गुब्बारा देखा। उस पर पीआइए लिखा हुआ था। गुब्बारे को देखते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार यह गुब्बारा सीमा पार से उड़कर यहां पहुंचा । इस संदर्भ में जांच शुरू कर दी गई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *