भाजपा शासित राज्यों के जवानों की ना हो तैनाती-चुनाव आयोग से टीएमसी की मांग

0

कोलकाता, 29 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में चुनावी समर के बीच सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से सोमवार को मुलाकात की। तृणमूल नेताओं ने मांग की कि दूसरे चरण में जिन क्षेत्रों में मतदान होना है वहां उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों के जवानों की तैनाती नहीं की जानी चाहिए। पार्टी ने आरोप लगाया है कि इन राज्यों के रहने वाले जवान भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव आम लोगों पर बना रहे हैं।
इसके पहले नंदीग्राम की एक जनसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इसी तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि बिहार, उत्तर प्रदेश से गुंडे लाए गए हैं जिन्हें पुलिस का वर्दी पहना कर घुमाया जा रहा है। इसके अलावा पार्टी ने मुख्य चुनाव अधिकारी के पास जो चिट्ठी दी है उसमें यह भी मांग की है कि एक अप्रैल को पहले चरण के मतदान से पहले पूर्व मिदनापुर में रहने वाले बाहरी लोगों को हिरासत में लिया जाए। बाहरी लोगों से पार्टी का इरादा बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से आकर रह रहे लोगों की ओर है जिसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी लगातार इस बात का दावा कर रही हैं कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में बाहर से आने वाले लोग अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *