भाजपा से महेश जीना और कांग्रेस से गंगा पंचोली होगीं उम्मीदवार: सल्ट उपचुनाव

0

अल्मोड़ा, 29 मार्च (हि.स.)। सल्ट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने महेश जीना और कांग्रेस ने गंगा पंचोली को उम्मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महेश जीना मंगलवार को पूर्वाह्न 10 बजे भिकियासैंण में नामांकन करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि नांमाकन के बाद स्याल्दे के छियाणी खेल मैदान में कल 12 बजे एक चुनावी जनसभा होगी। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ,सांसद अजय भट्ट जी, सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, राज्यमंत्री धन सिंह रावत सहित अनेक वरिष्ठ नेतागण उपरोक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
इधर, उत्तराखंड के सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने गंगा पंचोली को मैदान में उतारा है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख गंगा पंचोली कांग्रेस से उम्मीदवार होंगी। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में ​सल्ट सीट से भाजपा के सुरेन्द्र सिंह जीना ने कांग्रेस की गंगा पंचोली को हराकर चुनाव जीता था लेकिन पिछले वर्ष वह कोरोना वायरस महामारी को मात नही दे सके और उनका निधन हो गया। भाजपा ने इस सीट पर सुरेन्द्र सिंह जीना के भाई महेश जीना को उम्मीदवार घोषित किया है। गंगा पंचोली को उम्मीदवार बनाए जाने की सूचना कुछ समय पूर्व ही उत्तराखंड कांग्रेस के ट्वीटर एकाउंट पर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *