तेलंगानाःकोरोना संक्रमित एमएलसी सुरभि वाणी देवी

0

हैदराबाद, 29 मार्च (हि.स.)। हैदराबाद-रंगारेड्डी-महबूबनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से हाल ही में निर्वाचित एमएलसी एवं तेलंगाना राष्ट्र समिति (तेरास) नेता सुरभि वाणी देवी कोरोना संक्रमित हो गयी हैं।
वाणी देवी ने ट्वीट कर यह जानकारी सार्वजनिक की है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल उन्होंने क्वारंटाइन में रहने का निर्णय लिया है। उन्होंने पिछले कुछ दिनों के दौरान सम्पर्क में आने वाले तेरास नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता से कोरोना परीक्षण करवाने तथा रिपोर्ट मिलने तक पृथकवास में रहने की अपील की है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *