बर्खास्त दरोगा अवनी भूषण साथियों संग हुआ गिरफ्तार शराब का कारोबार करते

0

मुजफ्फरपुर,27 मार्च (हि.स.)। जिले में लगातार चल रहे अवैध शराब के खिलाफ अभियान में जिला पुलिस और एंटी लिकर टास्क फोर्स ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए ज़िले के कटरा थाना क्षेत्र के गौस नगर में शुक्रवार देर रात छापेमारी की है।
छापेमारी करने पहुंची टीम हक्का-बक्का रह गयी जब अवैध शराब का कारोबारी कोई और नही बल्कि पुलिस विभाग से सीतामढ़ी ज़िले में शराब कांड में जेल जा चुके बर्खास्त सब इंस्पेक्टर अवनी भूषण और उसके साथियों को देखा। पुलिस टीम ने बिना देरी किये उक्त सभी को धर दबोचा और इसकी सूचना अपने वरीय अधिकारी को दी। पुलिस की टीमें पकड़े गए दरोगा और उनके साथियों से अवैध शराब से जुड़ी कई सवाल पूछने शुरू कर दिए इस दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां उपलब्ध हुई है।
मामले में पूछे जाने पर एसएसपी जयंतकांत ने कहा कि पुलिस की टीम और एंटी लिकर टास्क फोर्स को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद रेड किया गया है जिसमे विभाग से बर्खास्त सब इंस्पेक्टर अवनी भूषण को गिरफ्तार किया गया है । आगे की कार्यवाई और साथ ही कई ठिकानो पर रेड चल रही है ।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *