27 मार्च: इतिहास के पन्नों में

0

नई दिल्ली, 27 मार्च (हि.स.)। दूसरी तिथियों की तरह 27 मार्च के नाम भी कई ऐतिहासिक घटनाएं दर्ज हैं। इनमें से कई अच्छी तो कुछ बुरी घटनाएं हैं। पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण और टेलीफोन पर पहली लंबी दूरी की बातचीत इसी दिन हुई। जबकि इसी तारीख को सर सैयद अहमद खान का निधन हुआ था।
सर सैयद अहमद खानः मुसलमानों को आधुनिक तालीम के उजाले से रौशन करने की मुहिम शुरू करने वाले सैयद अहमद खान का 27 मार्च 1898 को निधन हो गया। उर्दू साहित्य के ज्ञाता और कई दूसरी भाषाओं के जानकार सैयद अहमद खान ने 1875 में मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना की जो बाद में अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी के रूप में विकसित हुआ। वे इसे कैम्ब्रिज युनिवर्सिटी की तर्ज पर विकसित करना चाहते थे लेकिन उस वक्त उन्हें सिर्फ एक कॉलेज से संतुष्ट होना पड़ा। आज यह विश्वविद्यालय दुनिया भर में शिक्षा के प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में जाना जाता है। हालांकि आधुनिक शिक्षा पर जोर के कारण उनकी इस मुहिम की शुरुआत में उन्हें मौलवियों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था।
अन्य अहम घटनाएंः
1668ः इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बॉम्बे (अब मुंबई) को ईस्ट इंडिया कम्पनी के हवाले किया।
1855ः अब्राहम गेस्नर ने मिट्टी के तेल (किरोसिन) का पेटेंट कराया।
1871ः पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया।
1899ः इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा फ्रांस और इंग्लैंड के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडिया का प्रसारण।
1944ः यूरोपीय देश लिथुआनिया में तकरीबन दो हजार यहूदियों की हत्या।
1961ः आज के दिन ही पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाए जाने की शुरुआत।
2000ः भारतीय हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री प्रिया राजवंश का निधन।
2010ः भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में परमाणु प्रौद्योगिकी से लैस प्रक्षेपास्त्र धनुष और पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण किया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *