उपहार के तौर पर कोरोना वैक्सीन देगा भारत संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षकों को

0

न्यूयॉर्क, 26 मार्च (हि.स.)। भारत की ओर से उपहार के तौर पर संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षकों के लिए 27 मार्च को वैक्सीन की 200000 डोज की खेप उपलब्ध कराई जाएगी।

इससे पहले फरवरी में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसकी घोषणा की थी। भगवत गीता का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि हमेशा दूसरों की भलाई को ध्यान रखते हुए कर्म करने चाहिए।

डिपार्टमेंट ऑफ पीस ऑपरेशन के नेतृत्व में 31 जनवरी 2021 तक कुल 85,782 लोग दुनिया भर में शांति अभियान के लिए काम कर रहे हैं। इस अभियान में 121 देश सहयोग कर रहे हैं। इन सहयोग देने वाले देशों में भारत शीर्ष पर रहा है।

जानकारी मिली है कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की 200000 खुराक कतर एयरवेज से मुंबई पहुंचेगी। इसके बाद यह कोपनहेगन की ओर जाएगी जहां इसे सुरक्षित रखा जाएगा और फिर इसे पीसकीपिंग मिशंस में भेजा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ऑरक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोवीशील्ड को पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के द्वारा विकसित किया गया है। इस वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका के सहयोग से विकसित किया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *