लोकसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार तिरुपति और बेलगाम सीट के लिए

0

नई दिल्ली, 26 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये हैं। पार्टी ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति संसदीय क्षेत्र से डॉ. चिंता मोहन को तथा कर्नाटक की बेलगाम सीट से सतिश जारकिहोली को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस चुनाव समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक ने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने डॉ. चिंता मोहन और सतिश जारकिहोली के नाम को मंजूरी दी है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद राव का पिछले साल निधन होने से आंध्र प्रदेश की तिरुपति सुरक्षित सीट खाली हो गई थी। जबकि कर्नाटक की बेलगाम सीट भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन से खाली हुई थी।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *