25 मार्च: इतिहास के पन्नों में

0

नई दिल्ली, 25 मार्च (हि.स.)। एतिहासिक दस्तावेजों में दर्ज है कि 25 मार्च को कई अहम घटनाएं हुईं। इनमें सबसे प्रमुख है पहली बार भारतीय भाषा में विज्ञापन का प्रकाशन होना। इसके साथ ही आज के दिन ही आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
विज्ञापन का प्रकाशनः समाचार पत्रों में अक्सर हम अलग-अलग पृष्ठों पर विभिन्न उत्पादों का विज्ञापन देखते हैं। कभी यह बड़ा और कभी इसका आकार छोटा होता है। यह राजस्व का सबसे बड़ा स्रोत होता है। सहज जिज्ञासा होती है कि आख़िरकार इसकी भी तो कभी न कभी शुरुआत हुई होगी। समाचार पत्रों के प्रकाशन के साथ ही क्या विज्ञापन भी साथ-साथ ही प्रकाशित होने लगे? आज का दिन इस लिहाज से महत्वपूर्ण है। भारत में 25 मार्च 1788 को कलकत्ता गजट में किसी भी भारतीय भाषा में विज्ञापन प्रकाशित हुआ। वह भाषा कौन थी? यह बांग्ला भाषा में प्रकाशित हुआ था।
नार्मन अर्नेस्ट बोरलॉगः जिस हरित क्रांति ने भारत सहित दुनिया के कई विकासशील देशों की सूरत बदल दी, उसके जनक अमेरिकी कृषि विज्ञानी नॉर्मन अर्नेस्ट बोरलॉग का जन्म 25 मार्च 1914 को हुआ। उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार भी दिया गया और भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उन्होंने 1970 के दशक में मेक्सिको में बीमारियों से लड़ सकने वाली गेहूं की नई किस्म विकसित की। उनका तर्क था कि अगर पौधे की लंबाई कम कर दी जाए तो इससे उसकी बची हुई उर्जा उसके दानों में लगेगी। इससे दानों का आकार और उत्पादन दोनों बढ़ेगा। हालांकि कीटनाशकों व रासायनिक खादों के अत्यधिक इस्तेमाल और जमीन का पानी ज्यादा सोखने वाली फसलों के प्रयोग को लेकर पर्यावरणवादियों ने उनकी कड़ी आलोचना भी की। लेकिन बोरलॉग की खोजों ने  भुखमरी और अनाज के संकट से जूझ रहे दुनिया के कई देशों के लोगों को नया जीवन जरूर दिया।
अन्य अहम घटनाएंः
1655- शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन की खोज।
1807- ब्रिटिश साम्राज्य से दास प्रथा का अंत।
1807- इंग्लैंड में पहली यात्री रेल सेवा की शुरुआत।
1821- ग्रीक स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत।
1896- यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक खेलों की शुरुआत।
1898- स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को ब्रह्मचर्य की दीक्षा दी।
1948- थियेटर कलाकार और फिल्म अभिनेता फारुख शेख का गुजरात के अमरोली में जन्म।
1986- देश की पहली विशेष दुग्ध ट्रेन आनंद से चलकर कोलकाता पहुंची।
1989- भारत का पहला सुपर कंप्युटर राष्ट्र को समर्पित किया गया। एक्स-एमपी-14 को अमेरिका द्वारा तैयार किया गया था।
1995- मशहूर मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद की सजा के बाद जेल से रिहा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *