इराक :27 आतंकवादी ढेर इस्लामिक स्टेट के

0

बगदाद, 24 मार्च (हि.स.)। उत्तरी इराक के पहाड़ी इलाके में इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन के ठिकाने पर सेना द्वारा किए गए हमले में 27 आतंकवादी मारे गए हैं। सेना की ओर से बुधवार को यह जानकारी साझा की गई है।

इराकी बलों के कमांडर इन चीफ याहिया रोसुल की ओर से कहा गया है कि इराकी सुरक्षाबलों ने इराकी विमान से निनिवेह की प्रांतीय राजधानी मोसुल में आंतकवादियों के ठिकाने पर हमला कर दिया गया। दरअसल, इराक की राजधानी बगदाद में बीहड़ इलाकों में आंतकवादी छिपे रहते हैं और इनके सफाये के लिए अक्सर सेना अभियान चलाती रहती है।

उल्लेखनीय है कि आंतकवादी भी लगातार सेना के सुरक्षा नाकों को लक्ष्य कर हमले की साजिश रचते रहते हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *