कोचिंग स्टार्टअप ’ बेटर अप इंक ’ से जुड़े प्रिंस हैरी

0

न्यू यॉर्क, 24 मार्च (हि.स.)। प्रिंस हैरी कॉर्पोरेट वर्ल्ड में कोचिंग स्टार्टअप ‘बेटर अप इंक’ से  जुड़ गए हैं। वे इसमें सीआईओ (चीफ इंपैक्ट ऑफिसर) के रूप में जुड़े हैं।

हालांकि प्रिंस हैरी के वेतन से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। बेटर अप इंक सैन फ्रांसिस्को आधारित एक कंपनी है। यह मार्स एबी इन, बेव लिंक्डइन और मेंटल हेल्थ सर्विसेस में काम करती है।

बेटर अप के सीईओ एलेक्सी रोबीचॉक्स ने बताया कि प्रिंस हैरी का इस कंपनी के साथ जुड़ना उनके लिए सौभाग्य की बात है क्योकि वह दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने इंवेक्टिस गेम्स का उदाहरण देते हुए कहा कि हैरी ने इस संस्था के लिए भी काम किया है, जो घायल सैनिकों को खेलों में भाग लेने का अवसर प्रदान करती है।

ब्लॉग पोस्ट पर प्रिंस हैरी ने लिखा कि वह बेटर अप के साथ इस कारण से जुड़े हैं, क्योकि वे इस कंपनी की मेंटल हेल्थ के लोगों की मदद  के लक्ष्य से काफी प्रभावित हैं । उन्होंने उम्मीद जतायी है कि वह इस कंपनी के साथ जुड़कर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *