तबादला मुंबई के 86 पुलिसकर्मियों का

0

मुंबई, 24 मार्च (हि.स.)। मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने 86 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। इनमें मुंबई क्राइम ब्रांच के 64 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार एंटिलिया प्रकरण में पुलिसकर्मी सचिन वाझे की गिरफ्तारी के बाद परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस आयुक्त पद से हटाकर हेमंत नगराले को नया पुलिस आयुक्त बनाया गया था। पुलिस आयुक्त की कमान थामने के बाद ही हेमंत नगराले ने मुंबई पुलिस विभाग में बदलाव के संकेत दिये थे। इसी कड़ी में आयुक्त हेमंत नगराले ने मंगलवार देर रात मुंबई के 86 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया। हेमंत नगराले ने मुंबई में और भी पुलिसकर्मियों के तबादले का संकेत दिया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *