उप्र : तबादला दस अपर पुलिस अधीक्षकों का

0

लखनऊ, 22 मार्च (हि.स.)। शासन ने रविवार देर रात दस अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला किए हैं। इनमें अरुण कुमार दीक्षित को अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ से हटाकर उप सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़, चंद्र प्रकाश शुक्ला को उप सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ से अपर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन बनाया गया है।
इसी तरह अवनीश कुमार मिश्रा को अंबेडकर नगर से अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, संजय राय को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से अंबेडकर नगर, रवींद्र कुमार सिंह को बस्ती से अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। दीपेंद्र नाथ चौधरी को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से बस्ती, विजय त्रिपाठी को सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से उप सेनानायक 36वीं वहिनी पीएसी वाराणसी के पद पर नई तैनाती मिली है।
पुत्तू राम को उप सेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर से सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, राजधारी चौरसिया को मुख्यालय लखनऊ से गाजीपुर और अनिल कुमार झा को ग्रामीण गाजीपुर से पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *