राहुल गांधी ने जारी किया घोषणा पत्र असम चुनाव के लिए

0

असम पर आज आक्रमण हो रहा है, उसको रोकने के लिए यह गारंटी है: राहुल



गुवाहाटी, 20 मार्च (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि यह आम लोगों का घोषणा पत्र है। इसमें असम की आवाज है। इसे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने युवाओं, किसानों, गरीब लोगों से बात कर बनाया है।
उन्होंने कहा कि यहां पांच गारंटी देता है। यह असम के इतिहास, भाषा व संस्कृति की रक्षा करने की गारंटी देता है। अपने संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि आज देश में भाषा, संस्कृति पर आक्रमण हो रहा है। प्रधानमंत्री एक हिन्दुस्तान की बात करते हैं। जबकि हम कहते हैं कि हिन्दुस्तान में अलग-अलग भाषा व संस्कृति है। इन सबकी जगह होनी चाहिए। उन्होंने कहाकि कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र असम पर आक्रमण को रोकने की गारंटी देता है। इसके लिए मैं असम के नेताओं को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मामूली चुनाव नहीं है। यह असम पर हो रहे हमले को रोकने के लिए चुनाव है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *