इस्तीफा देना चाहिए अनिल देशमुख को तत्काल गृहमंत्री पद से: फडणवीस

0

मुंबई, 20 मार्च (हि.स.)। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा कि मुंबई के निवर्तमान पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के आरोप के बाद गृहमंत्री अनिल देशमुख को नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। परमबीर सिंह का पत्र मिलने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को तत्काल अनिल देशमुख को मंत्री समूह से हटा देना चाहिए था।
देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार हुआ है कि डीजी स्तर का एक पुलिस अधिकारी गृहमंत्री पर 100 करोड़ रुपये वसूली का आरोप लगाया है। इस पत्र में परमबीर सिंह ने चैट के रूप में सबूत भी जोड़ा है। फडणवीस ने कहा कि यह मामला उद्योगपति मुकेश अंबानी के बंगले के पास मिली जिलेटिन भरी कार से भी ज्यादा विस्फोटक है। इस मामले की कोर्ट की निगरानी में जांच की जानी चाहिए।
फडणवीस ने कहा कि इतने गंभीर मामले की वजह से गृहमंत्री अनिल देशमुख को उनके पद से हटाया जाना जरूरी है। जब तक अनिल देशमुख गृहमंत्री पद पर बने रहेंगे, तब तक इसकी निष्पक्ष जांच नहीं की जा सकेगी। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस की प्रतिमा इस तरह के पत्र से और भी मलिन हुई है, इसलिए मामले की गहन जांच आवश्यक है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *