डॉ. मुखर्जी भाजपा के डीएनए में : पीएम मोदी

0

खड़गपुर/कोलकाता/नई दिल्ली, 20 मार्च (हि.स)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जनसंघ के जनक बंगाल के सपूत थे। इसलिए सही अर्थों में बंगाल की अपनी पार्टी  भारतीय जनता पार्टी  ही है। उन्होंने कहा कि  भाजपा के डीएनए में आशुतोष मुखर्जी और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आचार, विचार, व्यवहार और संस्कार है। प्रधानमंत्री ने ये बातें खड़गपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं।

सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों से अपील की है कि राज्य के लोग उन्हें एक बार सेवा का मौका दें। मोदी ने कहा कि बंगाल के लिए हमअपनी जान खपा देंगे। बंगाल में हम केवल कमल ही खिलाना नहीं चाहते हैं, बल्कि बंगाल के लोगों का भविष्य भी  उज्ज्वल  बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि जहां-जहां राज्यों में भाजपा सरकारें हैं, वहां केंद्र और भाजपा की राज्य सरकार मिलकर डबल-इंजन की ताकत के साथ जनता-जनार्दन की सेवा में लगी हुई हैं। हम ‘सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लेते हुए तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि आज दीदी,  दस ‘ओन्गीकार’ की बात कर रही हैं। मोदी ने सीधे कहा,  अरे दीदी, बंगाल के लोगों ने आपको दस साल सेवा का अवसर दिया था। लेकिन आपने उन्हें लूट-मार से भरे दस साल दिए। आपने उन्हें 10 साल का भ्रष्टाचार दिया। आपने उन्हें 10 साल का कुशासन दिया।

चुनावी सभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दीदी, विकास की हर योजना के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई हैं। आपने दीदी पर भरोसा किया, लेकिन दीदी ने आपको दुर्नीति दी, आपके साथ विश्वासघात किया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *